TOLD LEAD COPER ME BG BOOMMM HOGAAAAA CHEK ALL POST STILL BG BOOM HOGA SHOULD BUYYY ON DIPSS YA SELLLL HAVE QUERY–09887158903
3 thoughts on “POSITIONAL:TOLD SELL COPE 3.152 MCX 451 STILL LOW 437.30 CHEK POST BOOK YA HOLD PC GVN”
Leave a Comment
You must be logged in to post a comment.
मध्यप्रदेश में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। दरअसल इस साल राज्य में बेहद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस साल सामान्य से करीब 25 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। राज्य के 51 जिलों में से 31 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में वहां मुख्य रुप से बोई जाने वाली सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान की आशंका हैं। इंडस्ट्री बॉडी सोपा ने तो इस साल देश में सोयाबीन की पैदावार करीब 17 फीसदी घटने का अनुमान दिया है। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार भी सर्वे में जुट गई है।
सोमवार को राज्य के कृषि कैबिनेट की बैठक भी हुई। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को हालात से निपटने के लिए जरूरी योजनाएं तैयार करने का आदेश दिया है। आपको बता दें सोयाबीन के लिए सितंबर का महीना काफी अहम होता है और इस महीने के अंत से नई फसल की आवक शुरू हो जाती है।
उधर कच्चे तेल में तेजी आई है और ब्रेंट का दाम 54 डॉलर के पार चला गया है। नायमैक्स भी 49 डॉलर के पार है। ऐसे में घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं बेस मेटल में आज गिरावट आई है। कॉपर समेत सभी मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।